प्रदेश
झोलाछाप डॉक्टर गोपाल सरकार के विरुद्ध प्रशासन ने की कार्यवाही, क्लीनिक सहित अवैध दवा दुकान हुई सील।

शहपुरा- विगत कुछ दिनों से शाहपुरा एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों की अवैध क्लीनिक एवं अवेध दवा दुकाने बड़ी मात्रा में खुल गई थी जिसे लेकर कुछ दिनों से स्थानीय मीडिया द्वारा समाचारों को प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया जिसके बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया व गुरुवार को मानिकपुर स्थित झोलाछाप डॉक्टर गोपाल सरकार की अवैध क्लीनिक व दवा दुकान में छापामार कार्यवाही करते हुए क्लीनिक व दवा दुकान को सील कर दिया है,छापामार कार्यवाही में गोपाल सरकार के पास से उपयोग में लाये गए इंजेक्शन व एलोपैथिक दवा बड़ी मात्रा में बरामद हुई,जिसके बाद अवेध क्लीनिक व दवा दुकान को सील कर दिया गया है ।

