प्रदेश

मुझ पर लगाये गये आरोप पूरी तरह है निराधार-एडीपीओ प्रमोद पटेल…

शहपुरा-व्यवहार न्यायालय शहपुरा में पदस्थ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रमोद पटेल पर कूछ दिवस पूर्व एक आदिवासी युवक को डराने धमकाने व अवैध वसूली के गम्भीर आरोप लगे थे जिसकी शिकायत पीड़ितों ने कलेक्टर डिंडोरी से करते हुए एडीपीओ प्रमोद पटेल के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की थी, पीड़ितों ने अपनी शिकायत का विधिवत शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया था व न्याय की गुहार लगाई थी वही मामले में शुक्रवार को सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रमोद पटेल ने मामले मे जानकारी देते हुए बताया कि उनके विरूध्द हुई शिकायत पूरी तरह निराधार है उनके काम से असतुष्ट कूछ लोगो व्दारा षडयंत्र पूर्वक उनके विरूध्द शिकायत करवाई गई है साथ ही उनके व्दारा बतलाया गया कि उनसे जुडा कोई भी प्रस्ताव स्थानीय ब्लाक अधिवक्ता संघ व्दारा प्रस्ताव पास नही किया गया है बरहाल मामला अभी जांच में है जाच उपरान्त पूरे मामले से जूडे वास्तवित तथ्य सामने आ जावेगे।

नही हुआ प्रस्ताव पास
कूछ दिवस पूर्व सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रमोद पटेल के विरूध्द हुई शिकायत के बाद ब्लाक अधिवक्ता संघ के एक सदस्य व्दारा स्थानीय मीडिया को जानकारी दी गई थी कि सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रमोद पटेल के विरूध्द प्राप्त शिकायत के आधार पर ब्लाक अधिवक्ता संघ व्दारा उनके विरूध्द प्रस्ताव पास किया गया है वही मामले में शुक्रवार को ब्लाक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट दयाराम साहू व्दारा मीडिया को जानकारी देते हुए बतलाया गया कि एडीपीओ प्रमोद पटेल के विरूध्द हुई शिकायत के बाद संघ की बैठक के दौरान उनसे जुडा प्रस्ताव के सम्बन्ध मे चर्चा हुई है मामले में आगे संघ की बैठक मे नियम अनुसार निर्णय लिया जावेगा
इनका कहना है-
मेरे कार्य से असतुष्ट कूछ षणयत्रंकारियो व्दारा मेेरे विरूध्द मिथ्या शिकायत करवाई गई है साथ ही मेरे विरूध्द स्थानीय अधिवक्ता संघ मेे किसी भी प्रकार का प्रस्ताव पास नही हुआ है।प्रमोद पटेल,एडीपीओ शहपुरा
ब्लाक अधिवक्ता संघ के पास एडीपीओ के विरूध्द हुई शिकायत से जुडा आवेदन आया था जिसके बाद उनसे जुडा प्रस्ताव पास करने हेतु सदस्यो के बीच चर्चा हुई थी परन्तु प्रस्ताव पास नही हुआ मामले मे संघ की आगामी बैठक मेे नियम अनुसार निर्णय लिया जावेगा।दयाराम साहू,अध्यक्ष ब्लाक अधिवक्ता संघ शहपुरा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button