प्रदेश

संपत्ति विरूपण व चुनाव संबंधी जानकारी देने के लिए एसडीएम ने रखी बैठक….

शहपुरा -रिटर्निंग ऑफिसर शहपुरा काजल जावला ने तहसील कार्यालय के बैठक रूम में संपत्ति विरूपण व चुनाव संबंधी जानकारी देने के लिए बैठक बुलाई बैठक में रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा बताया गया की इस बार जनपद कार्यालय में सहायक रिटर्निग ऑफिसर का ऑफिस नहीं होगा यह ऑफिस नवीन हायर सेकेंडरी में होगा सहायक रिटर्निग ऑफिसर ने बताया की प्रस्तावक को अदेय प्रमाण पत्र देना जरूरी नहीं होगा पर प्रस्तावक उसी स्थान का हो जहां से अभ्यर्थी फॉर्म भरेगा ,इसके साथ ही बिजली विभाग के अदेय के लिए दो से तीन काउंटर बनाए जाएंगे ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी ना हो इसके अलावा जिसके पास एसडीएम के द्वारा बनाया गया जाति प्रमाण पत्र ना हो तो वह ₹50 के स्टाम पेपर में शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकता है इसके अलावा अभ्यर्थी फार्म को पूरा भरेगा एक भी कॉलम खाली नहीं होने चाहिए इस बार 2 मतदान केंद्र शक्ति भगदु और भिम्पर बने है जिनको मिलाकर अब 168 केंद्र हो गए हैं साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर काजल जावला ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है की फार्म के आखिरी दिन का इंतजार ना करें फार्म जल्द भरकर जल्दी जमा करें ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो । बैठक के दौरान सभी दलों के सदस्यों को अपने बैनर पोस्टर निकालने के लिये कहा गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button