प्रदेश

धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर महिला पर मामला दर्ज,देवी देवताओं की तस्वीर को विकृत रूप में दर्शाया…

शहपुरा:-शांतिपूर्ण माहौल के बीच हिन्दू धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला सामने आया है जिसके बाद शहपुरा में हिन्दू धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं और नगर के प्रहलाद साहू, ईशान पाठक, लकी सोनी, पारस गुप्ता एवं अन्य ने शहपुरा थाने में लिखित शिकायत कर युवती के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कराया है। पुलिस ने धारा 295 (क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
क्या है मामला
दरअसल पूरा मामला मोबाइल से जुड़ा है जहां युवती नुजहत खान पठान ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में हिन्दू देवी देवताओं में से एक तस्वीर को विकृत कर किसी फ़क़ीर की तस्वीर मुख्य चेहरे पर लगा दी है जिसे देख नगर के हिंदूवादी संगठन व युवा भड़क गए और उन्होंने थाने में शिकायत कर दी।
क्या है तश्वीर में
इस पूरी तश्वीर पर गौर करें तो यह आपत्तिजनक है क्योंकि इस स्टेटस में एक फकीर के कई सर दिखाए गए हैं जो हिन्दू सहित अन्य देवी देवताओं के हैं साथ ही इसमें कई भुजाएं दिख रही हैं उनमें त्रिशूल, चक्र, तलवार, तीर, नाग, शंख इत्यादि प्रदर्शित हैं जो हिन्दू देवी देवताओं के पास ही होते हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button