प्रदेश

तो क्या बिना तहक़ीक़ात के मामला दर्ज हो गया ?

शहपुरा। पुलिस ने एक महिला द्वारा व्हाट्सएप स्टेटस में एक फोटो पोस्ट पर आपत्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन पूरा मामला क्या है इसकी जांच नही की गई । पूरे मामले पर अगर जानकारों की माने तो आज फ़ोटो छोटा ताज नागपुर की है जो बहुत पहले से लगी हुई है।
पूरे मामले में जिला मुख्यालय के समाजसेवी और अधिवक्ता ने बताया कि डॉ अताउररहमान की बच्ची ने नया वाहन लिया था और वह नागपुर गई थी उन्होंने वहां पर उक्त तश्वीर देखी और सामाजिक सद्भाव की तश्वीर देख उन्होंने अपने स्टेटस में फ़ोटो पोस्ट की थी उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना कतई नही था पर कुछ लोगों को यह बुरा लगा और उन्होंने शिकायत कर दी पुलिस ने भी उक्त मामले में बिना पड़ताल किये मामला दर्ज कर लिया। बताया गया कि अताउर्रहमान ने इस संबंध में सारी वस्तुस्थिति से पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button