प्रदेश
:-LOKVICHAR UPDATE: सरपंच – सचिवों से वसूली के आदेश जारी..

डिण्डोरी। त्रि स्तरीय चुनाव के पहले कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से जिले के सातों विकासखंड के ऐसे सरपंच सचिव की सूची जारी की गई है जिन पर ग्राम पंचायत व सर्व शिक्षा अभियान की राशि वसूली के निर्देश जारी किए गए हैं हालांकि चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने या न लेने संबंधी कोई आदेश इस पत्र में नही है। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को संबोधित इस पत्र की टाइमिंग भी चुनाव के पहले तय की गई है। हालांकि त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में किसी भी अभ्यर्थी को चुनाव लड़ने से पूर्व अदेय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता है ऐसी स्थिति में सूची में उल्लिखित सरपंच यदि राशि जमा नही करते हैं तो उन्हें अदेय प्रमाण पत्र नही मिलेगा और वह चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे ।






