प्रदेश
जिला पंचायत सदस्य के लिए 66 नामांकन फॉर्म लिए गए..

डिण्डोरी। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के 10 वार्डों के लिए अब तक कुल 66 दावेदार सामने आये हैं सभी ने आज दिनांक तक नामांकन फॉर्म प्राप्त कर लिए हैं। जिन्होंने नामांकन फॉर्म लिया है उनमे मुख्य तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रही ज्योति प्रकाश धुर्वे, कृष्णा उरैती शामिल हैं पूर्व सदस्यों में डॉ सी एस भवेदी, चन्द्रकला परस्ते, इंद्रावती धुर्वे, उर्मिला ठाकुर के साथ ही जनपद पंचायत बजाग अध्यक्ष रुदेश परस्ते, देववती वालरे, थानी सिंह धुर्वे का नाम शामिल है।











