प्रदेश
रूदेश परस्ते व शिवराज ने नामांकन दाखिल किया


डिण्डौरी। शनिवार को जिला पंचायत क्षेत्र क्र 07 से जनपद पंचायत बजाग के अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने अपना नामांकन पत्र जमा किया, उनके साथ ही हीरादेवी परस्ते ने भी क्षेत्र क्र 05 से नामांकन पत्र जमा किया वहीं शिवराज सिंह ठाकुर ने क्षेत्र क्र 03 और श्रीमती उर्मिला सिंह ठाकुर ने क्षेत्र क्र 01 से अपना नामांकन जमा किया, सभी दावेदार अपने साथ बडी संख्या में समर्थकों को साथ लाये थे।
