प्रदेश

लोकेश पटेरिया भी आजमाएंगे किस्मत, जनपद पंचायत क्र. 11 से भरा जनपद सदस्य हेतु पर्चा

लोकेश पटेरिया भी आजमाएंगे किस्मत,
जनपद पंचायत क्र. 11 से भरा जनपद सदस्य हेतु पर्चा

बजाग। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की गर्मी अब क्षेत्र में प्रतिद्वंदता और चुनाव माहौल को और लौ दे रही है, वहीं जनपद क्षेत्र बजाग में भी जनपद पंचायत क्रमांक 11 की सीट अनारक्षित होने के चलते बड़े बड़े दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से आज लोकेश पटेरिया ने भी जनपद सदस्य प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। कहा जाता है कि इस क्षेत्र में जनपद मुख्यालय होने के चलते भी इस सीट की अपना एक अलग महत्व है। अभी तक इस जनपद क्षेत्र में दिगम्बर पाठक, राजेश साहू, धर्मेंद्र साहू, सुशील यादव ने भी पर्चा दाखिल किया है। अभी यह चुनाव और दिलचस्प होगा क्योंकि अभी दो दिनों में कुछ और भी प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button