प्रदेश

हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिये पहुंची ज्योति प्रकाश धुर्वे…

हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिये पहुंची ज्योति प्रकाश धुर्वे

  • भाजपा का ध्वज लिये समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग से रैली की शक्ल में पहुंची कलेक्ट्रेट
डिण्डौरी। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के बीच शनिवार की दोपहर नगर के मुख्य मार्ग पर हजारों समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता हाथ में भाजपा का ध्वज रखे हुये थे। ज्योति प्रकाश धुर्वे ने जिला पंचायत के क्षेत्र क्र 01 से अपना नामांकन दाखिल किया है इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद जैन, लल्लू प्रसाद दुबे, कृष्णलाल हस्तपुरिया, कीर्ति गुप्ता, राजेश वंशकार, दशरथ सिंह राठौर, दीपन खम्परिया सहित बडी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आये कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्योति प्रकाश धुर्वे के साथ ही वार्ड क्र 05 से ललिता धुर्वे और वार्ड नं 06 से वीरेन्द्र परस्ते ने अपना नामांकन दाखिल किया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button