प्रदेश
शहपुरा:-जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 से करौंदी निवासी कीर्ति भीमशंकर साहू ने भरा नामांकन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन भरकर जमा करने का सिलसिला शुरू हो गया है।शनिवार को शहपुरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शहपुरा जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 अनारक्षित महिला सीट पर करौंदी निवासी महिला प्रत्याशी कीर्ति भीमशंकर साहू ने नामांकन दाखिल किया है।आपको बता दें कि कीर्ति साहू युवा पत्रकार भीमशंकर साहू की धर्मपत्नी हैं। उन्होंने एमए समाजशास्त्र तक शिक्षा हासिल की है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
