प्रदेश

23 लाख का गांजा जप्त, आरोपी फरार
कोतवाली पुलिस की कार्रवाई


डिण्डोरी। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए 23 लाख की कीमत का 221 किलोग्राम से अधिक गांजा जप्त किया है। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं।जिनकी तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।अनुमान है कि दीगर राज्य से गांजा परिवहन कर यहाँ छुपाया गया था,जहां से अन्य ठिकानों पर गांजा तस्करी की साजिश थी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक संजय सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सी के सिरामे ने पंचायत निर्वाचन के दौरान क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने सूचना तंत्र सक्रिय किया है। इसी के मद्देनजर शनिवार की सुबह कोतवाली प्रभारी को जबलपुर बाईपास रोड पर बड़ी मात्रा में गांजा भंडार और यहाँ दो संदिग्ध युवकों को मौजूदगी की सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी और पाया कि बायपास रोड पर क्रेसर की पहाड़ी के नीचे के पेड़ों के पास नाला में पीले रंग के पैकेट रखे हुए हैं,जबकि यहां दो युवक मोटरसाइकिल से निगरानी कर रहे हैं। पहाड़ी और ऊबड़खाबड़ एरिया होने के चलते पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी,लेकिन पहाड़ी से पुलिस को आता देख कर दोनो संदिग्ध युवक भाग निकले। जिनका पुलिस ने किया।लेकिन नतीजा सिफर निकला। मौके पर पुलिस ने 224 पैकिट जप्त किये। जिनको खोलकर तौल करवाने पर स्पष्ट हो गया कि इन पैकिटों मे 221 किग्रा गांजा छुपाया गया था।जिसकी अनुमानित कीमत 23 लाख आंकी गई है।कार्रवाई को अंजाम देने में उपनिरीक्षक मनोज त्रिपाठी, के एन सिंह,गंगोत्री तुरकर,अमर सिंह मरकाम, एएसआई मुकेश बैरागी,विपिन चंद्र जोशी,अतुल हरदाहा,प्रधान आरक्षक सतीश मिश्रा,हरनाम सिंह,नीतेश दुबे,सुनील गुर्जर, राघवेंद्र की अहम भूमिका रही।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button