प्रदेश

भ्रष्टाचार छुपाने ठेकेदार,उपयंत्री ने चेकडेम में की आधी -अधूरी रिपेरिंग

प्रमुख बातें-
मामला मेहदवानी अन्तगर्त ग्राप भूरखा का
लाखो की लागत से बना है चेक डेम
बनने के साथ ही जर्जर हुआ चेक डेम
उपयंत्री पटेल,छुटभैया ठेकेदार सेन की साठंगांठ से हुआ भ्रष्टाचार

शहपुरा-डिण्डौरी जिला अन्तगर्त जनपद पचायत मेहदवानी मनरेगा मे अधिकतम कार्य उपलब्ध करवाने के नाम से जाना जाता है परन्तु स्थल पर मनरेगा मद से हुए निर्माण कार्यो की हालत अत्यन्त ही दयनीय है आलम यह है कि जनपद स्तर के अधिकारियो से लेकर उपयत्री तक छुटभैया ठेकेदारो के हाथो की कठपूतली बन मनरेगा योजना मे भ्रष्टाचार को बढावा दे रहे है जिसके कारण मनरेगा के तहत होने वाले कार्य अत्यन्त ही निम्न स्तर के बन रहे है।
पटेल-सेन की जोडी ने किया भ्रष्टाचार
मामला मेहदवानी जनपद क्षेत्र अन्तगर्त ग्राम पचायत भूरखा के पोषक ग्राम बगली का है जहा पर बन्दरा बैगा नाला मे कूछ समय पूर्व लाखो की लागत से चेक डेम बनाया गया था परन्तु बनने के साथ ही चेक डेम के नीचे से पानी का बहाव होने लगा था जिससे जुडा समचार भी कूछ माह पूर्व प्रकाषित हुआ था व मामला मे सहायक यत्री ने जांच की बात कही थी साथ ही बनने के साथ ही चेक डेम की साइडवाल भी गिरने की कगार पर थी स्थल पर देखने से ही स्पष्ट होता है कि चेक डेम निर्माण कार्य की लिए षासन व्दारा तय प्राक्ललन के विपरीत उपयत्री,सहायक यंत्री व्दारा ठेकेदार के साथ साठगाठ कर चेक डेम निर्माण कार्य में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया है वही जानकारी अनुसार मामले मे ग्राम पचायत के प्रभारी सचिव अमर सिह परस्ते से पूर्व मे जब चेक डेम निर्माण कार्य मे बरती गई अनिमियतता के सम्बन्ध मे बात की गई थी तो उन्होने चौकाने वाला जवाब देते हुए बताया था कि चेक डेम का निर्माण कार्य ठेकेदार के व्दारा किया गया है गौरतलब है कि मनेरगा मे ठेकेदारी प्रथा का प्रावधान ही नही है उसके बावजूद ठेकेदार राजा सेन से कार्य करवाना बडे सवाल खडे कर रहा था।वही मामला सामने आने व सहायक यत्री व्दारा मामले की जांच करवाने की बात पूर्व में कही गई थी परन्तु जांच प्रतिवेदन तो दूर बस मामला सामने आने के बाद सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार उपयत्री मुकेष पटेल एव कथित छुटभैया ठेकेदार राजा सेन के व्दारा फिर एक बार साठगाठ कर उपरोक्त चेकडेम मे आधी अधूरी उपरी रिपेरिग करवा दी गई है जबकि चेकडेम का कार्य तय प्राककलन के विपरीत हुआ है।
ठेकेदार पर मेहरबान अमला
जानकारी अनुसार ग्राम पचायत भूरखा सहित अन्य ग्राम पचायतो में कथित ठेकेदार राजासेन व्दारा अवैध रूप से ठेकेदारी को अन्जाम देते हुए बडी मात्रा में मनरेगा सहित अन्य योजनाओ से जुडे कार्यो में दबाव बनाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है परन्तु उपरोक्त भ्रष्टाचार मे जनपद सहित योजनाओ के सफल क्रियान्वयन के लिए जवाबदार अधिकारी कर्मचारी भी आर्थिक लाभ की लालच मे उसका साथ दे रहे है विडम्बना यह है कि उक्त कथित ठेकेदार की न तो कोई स्थाई दुकान है और न ही कोई वाहन है जिससे वह मटेरियल सहित अन्य कार्य करवा सकता है परन्तु उसके बाद भी जिम्मेदार अमला उस पर मेहरबान है।

इनका कहना है-
मामला सामने आने के बाद मैने जाकर देखा था कमिया मिली थी एक बार दुबारा जाकर निरीक्षण करूगा। एचएस परस्ते सहायक यंत्री मनरेगा जनपद मेहदवानी

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button