प्रदेश
रिश्तेदारों की अभ्यर्थिता के चलते सचिवों को जनपद पंचायत में किया सम्बद्ध


शहपुरा। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के मद्देनजर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ऐसे सचिवों को जनपद पंचायत शहपुरा में संबध्द किया गया है जिनके सगे संबंधी अथवा कोई रिश्तेदार त्रि स्तरीय चुनाव में अभ्यर्थिता रख रहे हों, नामांकन उपरांत सचिवो से आवेदन लिए गए सचिवो ने अपने सगे संबंधियों व रिश्तेदारों का उल्लेख किया जो चुनाव लड़ रहे हैं । चूंकि जिस क्षेत्र में सचिव पदस्थ हैं और उसी क्षेत्र में रिश्तेदार की अभ्यर्थिता से चुनाव।प्रभावित हो सकते हैं लिहाजा आगामी आदेश तक छह सचिवों को जनपद पंचायत शहपुरा में सम्बद्ध किया गया। इनमे श्रीमती राधा वट्टी, विजय कुशराम, बाल सिंह टेम्भरे, अतर सिंह मरावी, सुरेंद्र सिंह मार्को और बलराम सिंह सैयाम शामिल हैं।


