डिण्डोरी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया, हालांकि बीते दो तीन दिनों से तापमान में गिरावट के बाद से मानसून की आमद के आसार दिखाई देने लगे थे, बुधवार को गरज के साथ हुई बारिश ने वातावरण में ठंडक ला दी है साथ ही तापमान में बीते दिनों से 10 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा रही है, भीषण गर्मी के बाद बारिश का होना सभी के लिए राहत भरा है, नजदीकी गांव किसलपुरी में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार