प्रदेश
कबीर सम्मान 2022 से सम्मानित हुए डॉ विजय चौरसिया


डिण्डोरी। मानवीय मूल्यों के अनुगायक संत कबीर की जयंती पर साहित्यिक संस्था ‘साहित्य सहोदर के तत्वावधान में श्री जानकीरमण महाविद्यालय में साहित्य सेवियों को सम्मानित किया गया। मंच पर लोक संस्कृतिकार डॉ. विजय चौरसिया सहित अन्य को सम्मानित किया गया आयोजन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी एवं अध्यक्ष के रूप में साध्वी विभानंदगिरी उपस्थित थीं। विशेष अतिथियों में आचार्य हरिशंकर दुबे, शरदचंद पालन, पं. रूद्रदत्त दुब उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता एड. संपूर्ण तिवारी रहे।
डॉ विजय चौरसिया कई दशकों से संस्कृति और कला के क्षेत्र में लगातार काम के रहे हैं और इनके नेतृत्व में सांस्कृतिक दल देश के कोने कोने में जाते हैं, साहित्य के क्षेत्र में डॉ विजय चौरसिया ने बहुत काम किया है, डॉ चौरसिया के सम्मानित होने पर इष्ट मित्रों।व शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।

