प्रदेश
सचिव ने गाली गलौच कर जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित ने थाना शहपुरा में शिकायत कर मांगा न्याय…


योजना का लाभ मांगना पड़ा महंगा
शहपुरा। शासन की योजना के तहत लाभ मांगना एक हितग्राही को महंगा पड़ गया, सचिव ने योजना का लाभ देने की बजाय उल्टे मृतक के पुत्र को लताड़ लगा दी, जिसके बाद ग्रामीण ने शहपुरा थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
क्या है मामला
शिकायत में ग्रामीण सुखलाल झारिया पिता अजमेर झारिया निवासी ग्राम आदर्श ग्राम बिजौरी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु दिनांक 13/02/2022 को मदर टेरेसा के पास लगे लिप्टिस के पेड़ से गिरने से हो गई पिता के मृत्यु उपरान्त ग्राम पंचायत बिजौरी से सहायतार्थ राशि रूपये 5000/- (पांच हजार रूपये मात्र) प्रदान किया गया था।
उसने बताया कि मध्यप्रदेश असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल संबल योजना के अन्तर्गत लाभ प्रदान करने हेतु संचिव ग्राम पंचायत बिजौरी के पास गया। सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि रोजगार सहायक द्वारा ऑनलाईन फीडिंग न करने के कारण मुझे संबल योजना का लाभ नहीं मिल सकता। इसके बाद सुखलाल ने दिनांक 8/05 / 2022 को 181 में कॉल कर सबल योजना के लाभ के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जो आज दिनांक तक प्रक्रियाधीन है।
उक्त प्रकरण की जानकारी एक न्यूज़ पोर्टल में साझा की गई शिकायत प्रसारित होने के बाद सचिव ग्राम पंचायत बिजौरी सुरेन्द्र सिंह मार्को द्वारा दिनांक: 14/06/2022 को दोपहर 1:30 बजे देवी साह किराना दुकान उमरिया नाका शहपुरा के सामने रोककर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा गया कि तू बहुत शिकायत डालता है मैं अभी तेरा निराकरण करता हूँ। “ना रहेगा तू ना रहेगी तेरी शिकायत एवं गाली गलौच करते हुए मुझे जान से मारने धमकी दिया आस-पास खड़े लोगों ने बीच बचाव करते हुए सुखलाल को वहां से भगा दिया जिससे उसकी जान बच सकी।
इस घटना के बाद सुखलाल व उसका परिवार भयभीत है और भविष्य में कोई घटना न हो कार्रवाई की मांग को लेकर सुखलाल ने पुलिस से मांग की है।
