शहपुरा। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में एक सहायक पीठासीन अधिकारी को हटाया गया, दरअसल पोलिंग बूथ क्र 168 डुंगरिया में राजेश मरावी को हटा उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारी को तैनात किया गया, जिला पंचायत अभ्यर्थी थानी सिंह ने बताया कि इस गांव में सुनील मरावी सरपंच पद के अभ्यर्थी हैं और उनके छोटे भाई को यहां तैनात किया गया जिसकी शिकायत के बाद उन्हें हटाया गया। एआरओ श्री पटेल ने कहा कि जैसे ही जानकारी लगी कि अभ्यर्थी के रिश्तेदार की ड्यूटी लगाई गई है तत्काल उसे वहाँ से रिप्लेस कर दिया गया है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार