प्रदेश
जनप्रतिनिधि चुनने के लिए महिलाओं में उत्सुकता हर वर्ग की महिला मतदाता निकली

शहपुरा। अपने गांव क्षेत्र के विकास के लिए महिलाएं अब सजग हैं और मतदान के लिए बाहर निकली हैं, बुजुर्ग महिलाएं अपने अनुभव के आधार पर मतदान कर रही हैं तो नव मतदाताओं का उत्साह भी कम नही है, युवतियों ने कहा कि वह मतदान को लेकर उत्सुक हैं, पहली बार मतदान करने पहुंची युवती ने कहा कि गांव में विकास करने वाले उम्मीदवार को वह अपना मत दे रही हैं वहीं बुजुर्ग महिलाएं भी मतदान को लेकर जागरूक हैं उनका कहना है कि मताधिकार के माध्यम से वह योग्य हाथों में गांव के विकास की कमान सौपने वोट डालने पहुंची हैं।
