शहपुरा। पंचायत चुनाव में अधिक स अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इस मंशा के साथ प्रशासन ने लगातार जागरूक अभियान चलाए हैं , आज प्रथम चरण के मतदान के समय शहपुरा जनपद के धिरवन के पास मतदान केंद्र में मतदान की धीमी गति होने के बाद वहां पर अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है एआरओ श्री पटेल ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के स्लो होने के कारण वहां अतिरिक्त कर्मी तैनात किया गया है जिसके बाद मतदान ने गति पकड़ ली है हालांकि खबर यह भी थी कि पीठासीन ने शराब पी रखी थी लेकिन एआरओ ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार