प्रदेश

मतगणना के दौरान समीकरण सामने आते ही प्रत्याशियों में कँही खुशी कँही गम…

शहपुरा। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान सम्पन्न होने के साथ ही उत्साह और मायूसी दोनो दिखाई दे रहे हैं, भले ही अभी विजयी प्रत्याशी घोषित न हुए हों पर आंकड़े सामने आते ही पंच से लेकर जिला सदस्य के दावेदारों के चेहरे की हवाइयां उड़ीं हैं, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य की स्थितियां तो लगभग साफ है जिला पंचायत सदस्य के दावेदार खासे बेचैन हैं, दिग्गजों की साख दांव पर है। जैसे ही नए आंकड़े आते है तो एक पल खुशी और अगले आंकड़े में मायूसी का आलम है। कुल मिलाकर मैदान में बाजी मारने वाले खुश हैं तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थी के चेहरे पर परिणाम पढ़े जा सकते हैं। बहरहाल आंकड़ों के जोड़ घटाने का सिलसिला जारी है। कई स्थानों में हो रही बारिश सहित अन्य कारणों से आंकड़े न मिल पाने से बेचैनी बढ़ रही है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button