प्रदेश

निर्विरोध महिला सरपंचों का सम्मान,जनपद का अमला महिलाओं को लेकर भोपाल रवाना…

शहपुरा। जनपद पंचायत अंतर्गत मोहराकला की निर्विरोध सरपंच जयंती वरकड़े और बरगांव की सरपंच गुड्डी बाई का बुलावा राजधानी से आया है, जनपद पंचायत का अमला इन दोनो को लेकर भोपाल रवाना हो गया है, जानकारी के अनुसार दोनो निर्विरोध महिला जनप्रतिनिधियों का कल सम्मान किया जाएगा, हालांकि जनपद कार्यालय इस सम्बंध में कुछ स्पष्ट बताने से परहेज कर रहा है लेकिन महिलाओं को साथ ले जा रहे अमले ने फोन पर स्पष्ट किया कि सोमवार को सम्भवतः सीएम महिलाओं को सम्मानित करेंगे गौरतलब है कि जिले में दो ग्राम पंचायतो ने अपना सरपंच आपसी सहमति से निर्विरोध चुना है, मोहराकला ने तो चुनाव में खर्च होने वाली राशि से शासन को बचाने के लिए पूरी पंचायत का चयन ही कर डाला और सरपंच के साथ सभी पंचो का निर्विरोध चयन किया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करते हुए सभी पदों पर महिलाओं का चयन कर ग्रामीणों ने बड़ा संदेश दिया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button