प्रदेश
CM शिवराज ने निर्विरोध नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से कि मुलाकात,जनपद शहपुरा अंतर्गत मोहरकला, बरगांव की निर्विरोध महिला सरपंच भी कार्यक्रम में हुई शामिल


शहपुरा -CM शिवराज सिंह चौहान ने आज निर्विरोध नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। निर्विरोध निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज ने शुभकामनाएं देने के साथ ही उनसे बात भी की। सुबह 10 बजे CM हाउस में CM और जन प्रतिनिधियों की मुलाक़ात का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। बता दें कि पंचायत चुनाव में कई जगह जन प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। CM शिवराज ने प्रदेश वासियों से निर्विरोध निर्वाचन की अपील की थी। CM की अपील के कारण प्रदेश के कई पंचायतों में निर्विरोध पंच-सरपंच निर्वाचित हुए हैं।उसी कड़ी में डिंडोरी जिला अंतर्गत शाहपुरा जनपद के ग्राम पंचायत मोहरकला से निर्विरोध महिला सरपंच जयंती बड़कडे एवं ग्राम पंचायत बरगांव से निर्विरोध बनी महिला सरपंच गुडी बाई भी बुलावे पर भोपाल CM हाउस पहुंचे हुए है।

