प्रदेश
संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा में छात्र-छात्राओं का अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान कर प्रवेश उत्सव मनाया गया…

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शैक्षिक सत्र 2022- 23 का नव प्रवेशी एवं समस्त । इस अवसर पर शासन की मंशा अनुसार और गाइडलाइन का पालन करते हुए सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं का अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान कर विद्यालय संचालक के द्वारा प्रवेश उत्सव के संबंध में संदेश का वाचन किया गया। एवं बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई संदेश वाचन के पश्चात नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सहायक संचालिका सविता झारिया के द्वारा तिलक वंदन, एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। उद्बोधन के क्रम में प्रधानाध्यापक खेलन झारिया ने छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही। कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा प्रवेश उत्सव को यादगार बनाते हुए छात्र छात्राओं ने मिलकर फलदार औरों का पौधों का रोपण किया जिसमें मुख्य भूमिका कक्षा पहली का छात्र चैतन्य साहू का रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीपी झारिया उच्च श्रेणी शिक्षक विद्यालय स्टाफ कोमल सिंह वरकडे, विरेंद्र साहू, सुशील परस्ते, गुलशन नागेश,अभिलाषा झारिया संध्या मार्को सरिता साहू सुनीता सेन बड़ी संख्या में पालक बालक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन सुनीता सेन सुषमा बर मैया अंजलि साहू मीनाक्षी माधवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



शाला प्रवेश उत्सव पर बच्चों का किया सम्मान