प्रदेश
सबको दर्शन देने निकलें श्री जगन्नाथ जी धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा… रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु, नाचते गाते भक्तों ने रथ के साथ किया गांव का भ्रमण


लोकविचार, अखलाक कुरेशी,गोरखपुर
गोरखपुर-करंजिया विखं के अंतर्गत ग्रापं चंदना के गांव पिंजरहाटोला में शुक्रवार को श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई । क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर के परिसर से सोमवार को दोपहर में चार बजे जगन्नाथ स्वामी की भव्य शोभा रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की तादाद में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ पूरे भक्तिभाव से रथयात्रा की परंपरा का निर्वहन किया । स्थानीय लोगों के मुताबिक जिले के अंदर एक मात्र स्थान हैं जहां से श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा का आयोजन किया जाता हैं जिसके कारण दूरदराज से लोग रथयात्रा में शामिल होने आतें हैं पिछले वर्ष प्रतिबंध के कारण लोग शामिल नहीं हो पाए थें परंतु इस बार किसी प्रकार के प्रतिबंध नहीं रहने के कारण अधिक संख्या में लोग शामिल हुए हैं बताया गया कि मंदिर परिसर में कीर्तन मंडली ने भजन प्रस्तुत किया फिर धार्मिक नियमानुसार भगवान जगन्नाथ स्वामी बलदाऊ और सुभद्रा की पूजन आरती कर रथ में विराजमान कर रथयात्रा का शुभारंभ किया गया यह रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पहुंच मार्ग से चलते हुए मुख्य मार्ग पहुंची इसके बाद सम्पूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। वहां मौजूद पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के बीच मूर्तियों को पुन: यथा स्थान स्थापित कर दिया। इस बीच जगन्नाथ के प्रसाद स्वरूप भात को पाने भक्तों की भीड़ लगी रही।

सुबह से भक्तों का लगा रहा तांता – मंदिर समिति के टंकेश्वर पांडे ने बताया कि शुक्रवार को भोर से ही मंदिर में जगन्नाथ स्वामी के पूजन पाठ व दर्शनार्थ भक्तों का आना जाना शुरू हो गया था लेकिन जैसे ही दोपहर का समय शुरू हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों से रथयात्रा की रस्सी खींचने लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा इस बार लोग पूरे उमंग उत्साह भरें थें कीर्तन मंडली के द्वारा संगीतमय कीर्तन गायन की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
झाड़ू लगाते चल रहें थे भक्त – कहा जाता हैं कि भगवान के दरबार में न कोई राजा कहलाता और न ही रंक की उपेक्षा होती ऐसा ही दृश्य शुक्रवार को जगन्नाथ स्वामी के रथयात्रा के दौरान देखने मिला जहां यात्रा में शामिल होने आए सभी वर्ग के लोग रथ में विराजमान श्री जगन्नाथ स्वामी के आगे आगे झाड़ू लगाकर भगवान के कृपा पात्र बनने के लिए प्रयास में लगें रहें गाजे बाजे के साथ निकली रथयात्रा में लोगों का उत्साह देखते बन रहा था सैकड़ों की संख्या में रथ खींचने श्रद्धालु उमड़ पड़े। चार बजे जैसे ही रथ के पहिए घूमे। वैसे ही भगवान जगन्न्ाथ स्वामी के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
दोनों तरफ बड़े, बूढ़े वृद्ध, महिला, पुरूष, युवक, युवतियां उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर रथयात्रा की रस्सी खींचते हुए चल रहे थे।
स्वागत को आतुर ग्रामीण -मंदिर परिसर से रथयात्रा के प्रारंभ के साथ ही इस बार स्थानीय लोग भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के स्वागत के लिए आतुर नजर घर के सामने यात्रा के पहुंचने पर ग्राम के लोगों ने पूरे श्रध्दाभाव से जगन्नाथ स्वामी का स्वागत कर पूजन आरती किया और जीवन में सफल रहने का आशीर्वाद मांगा ।
