प्रदेश

जिला पंचायत क्षेत्र क्र01 से श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे को निर्णायक बढ़त…

डिण्डोरी। जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 01 पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हुई थी यहाँ दिग्गज नेत्रियों का जमावड़ा था, लेकिन मतगणना के रुझानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष रही श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे को निर्णायक बढ़त दिला दी है, श्रीमती धुर्वे चौथी बार जिला सदस्य के रूप में निर्वाचित होंगी इसके पहले वह करंजिया अमरपुर क्षेत्र से सदस्य रही हैं इस बार नए क्षेत्र के मतदाताओं का आशीर्वाद उन्हें मिलते दिखाई दे रहा है, क्षेत्र के हर पोलिंग बूथ में उनकी मौजूदगी उनकी लोकप्रियता बयान करती है। भले ही आधिकारिक घोषणा बाकी है पर रुझानों ने समर्थकों को उत्साहित कर दिया है हालांकि सभी बूथों के आंकड़े आना शेष है पर अभी तक के प्राप्त आंकड़े काफी उत्साहजनक हैं। श्रीमती धुर्वे ने जिले में अपने आपको सर्वमान्य बना लिया है। समर्थको व शुभचिंतको ने उन्हें बधाई दी हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button