डिण्डोरी। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव का आखिरी चरण शेष है और अब अभ्यर्थियों के समर्थक चुनाव प्रक्रिया में नोट का सहारा लेने लगे हैं और मतदाताओं को रुपये बांट कर उनके वोट खरीदने कब प्रयास किये जाने लगे हैं, जिला पंचायत क्षेत्र क्र 05 में अभ्यर्थी वृन्दा परस्ते के समर्थन में उनके समर्थक अशोक पड़वार रुपये बांट रहे हैं, आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करार देते हुए नोट के बदले वोट खरीदने के आरोप हीरा रुदेश परस्ते के पक्ष द्वारा लगाया जा रहा है, इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी व प्रेक्षक को शिकायत करने की बात कह रहे हैं, गौरतलब है कि आगामी 8 जुलाई को तीसरे चरण के चुनाव सम्पन्न होने जा रहे हैं। नोट बांटते हुए फ़ोटो वाइरल होने के बाद इस पर आपत्ति जताई जा रही है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार