प्रदेश
हर मतदाता तक पहुंचने की कवायद…ट्रैक्टर से पहुंचा मतदान दल


डिण्डोरी। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन के सामने बड़ी चुनोती थी लेकिन प्रशासन ने दोहरी चुनोती बारिश और आवागमन को पार करते हुए अंतिम चरण का चुनाव भी सम्पन्न कराने जा रहा है, अंतिम चरण के लिए कई मतदान केंद्र ऐसे थे जहां सामान्य तौर पर नही पहुंचा जा सकता है लेकिन प्रशासन ने यहाँ पहुंचने के लिए जहां तक बस व छोटे वाहन जा सकते थे वहां तक मतदान दल को ले जाकर मतदान केंद्र तक जाने के लिए ट्रैक्टर तक की व्यवस्था की। ट्रैक्टर से मतदान दल केंद्र तक पहुंचा, करंजिया के सढ़वा छापर सहित समनापुर के कुछ केंद्रों में मतदान दल को इसी तरह पहुंचाया गया। मतदान दल भी ऐसे केंद्रों में पहुंच उत्साहित है, लोकतंत्र में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और मतदान दल की कर्मठता वाकई सराहनीय है।
