प्रदेश

पानी के अंदर दलदल में फंसे बालक को सुरक्षित निकाला

डिण्डोरी। जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी में अचानक दर्जनों लोग एक साथ कूद गए और तेज बहाव में कुछ ढूंढने के प्रयास में जुटे रहे, लगभग 15 से 20 मिनट बाद सभी को सफलता हाथ लगी जब गौरव दाहिया नामक युवक ने एक 10 वर्षीय बच्चे को दलदल से बाहर निकाला, जैसे ही बच्चे को बाहर निकाला गया सभी की सांसें अटकी रही तत्काल बच्चे को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर आये। जहां डॉ सुरेश मरावी ने अपनी ड्यूटी न होनेके बाद भी भीड़ को देख केजुअल्टी में पहुंचे और बच्चे को अटेंड करते हुए उसके शरीर से पूरा पानी निकाल उपचार दिया जिसके बाद घण्टों बच्चा रोता रहा और डॉ सुरेश मरावी भी लगातार बच्चे पर निगाह बनाए रखे। अंततः बच्चा सुरक्षित हुआ और अब वह चिकिसकीय देखरेख में है।

फोटो-दलदल में फंसे बालक को बचाने वाले गौरव दाहिया

क्या था मामला

गुरुवार को 10 वर्षीय बच्चा जतिन उर्फ तोशी पिता सतीश अपने परिजनों के साथ नर्मदा में नहाने गया था, यहाँ कुंड घाट में वह नहा रहा था कि अचानक वह तेज बहाव के चपेट में आ बह गया और नीचे की ओर जाकर दलदल में फंस गया, उसे देखते ही तहसील कार्यालय में पदस्थ शेलेन्दु दाहिया और उनके पुत्र गौरव दाहिया सहित दर्जनों लोगों ने छलांग लगा दी और रेस्क्यू में जुट गए आखिरकार गौरव को सफलता मिल गई और दलदल में फंसा बच्चा उनके पैर से टकरा गया जिसके बाद तत्काल उसे जिला चिकित्सालय लेकर आये जहां उसका उपचार जारी है।डॉ सुरेश मरावी ने बताया कि अब बच्चे की हालत ठीक है, फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button