प्रदेश
तीसरे चरण का मतदान:- अपने गांव की सरकार चुनने मतदाताओं में दिख रहा उत्साह..


अजय जैन करंजिया
पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में शुक्रवार को करंजिया जनपद में सुबह 7:00 बजे से मतदान हुआ जिसमें मतदाताओं ने सुबह से ही मतदान में हिस्सा लिया एवं भारी भीड़ पोलिंग बूथों में देखने को मिली।शुक्रवार को करंजिया जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच जनपद सदस्य ओर जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए महिलाओं बुजुर्गों और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान केंद्र के बाहर लंबी लंबी लाइन लगाकर वोट डाले गए सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान का समय रखा गया है
मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

लंबे समय के बाद हुए पंचायत चुनाव में लोगों में भारी उत्साह देखा गया मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ लगने लगी महिलाएं भी सुबह से ही मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंची
मुख्यालय करंजिया के बालक माध्यमिक शाला, कन्या माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला थाना टोला एवं चंदुवान टोला पोलिंग बूथ पर पुरुष एवं महिलाओ की लंबी-लंबी लाइन देखने को मिली रही है
