प्रदेश

शहपुरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 07 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे…

शहपुरा- चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह कार्यक्रम के लिए शर्तो के साथ दी गई अनुमति के बाद मप्र शासन सामाजिक न्याय एव निःशक्तजन कल्याण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संशोधित नियम 2022 अंतगर्त मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनातगर्त शनिवार को नगर के सामुदायिक भवन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जानकारी अनुसार कार्यक्रम में जनपद पंचायत शहपुरा क्षेत्र अंतगर्त तीन कन्याओं का, नगर परिषद शहपुरा अन्तगर्त एक कन्या का एव मेहदवानी जनपद क्षेत्र अंतगर्त तीन कन्याओ का विवाह हुआ।। इनका हुआ विवाह । कार्यक्रम के दौरान आरती मसराम मालपुर,अंजनी पुलस्ते बड़ईगढ़, सोनम मारवी मटका,मोनिका रैदास शहपुरा, संकरी बाई सूरजपुरा, अबिलाशा बाई साहू सरसी माल,सुता बाई जरगुड़ा मेहंदवानी का विवाह संपन्न कराया गया।
धूमधाम से निकली बारात… सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत हो रहे विवाह के दौरान नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट से बैंड बाजे के साथ बारात विवाह स्थल के लिए निकली
भेंट किए गए उपहार।….. सामुहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नव दंपति को एक चांदी की अंगूठी, एक एक छाता,दुल्हन को चुनरी प्रदान की ,योजना के तहत सभी सातों जोड़ो को 49 हजार रुपए में ग्यारह हजार की राशि बैंक खाते में और बाकी का सामान में 4 नग चांदी के जेवर,वर बधू को बस्त्र, श्रृंगार दानी,पलंग,आलमारी, बिस्तर,कुकर,3 नग थाली,6 नग कटोरी,12 नग कटोरी,चम्मच12 नग, ग्लास 12 नग, व अन्य सामग्री दी गई।
ये रहे उपस्थित । इस दौरान एसडीएम काजल जावला ,सीईओ राजीव तिवारी,सीईओ मेहंदवानी चेतना पाटिल,सीएमओ भूपेंद्र पेन्द्रों,बीईओ पीडी पटेल ,सीडीपीओ विपिन डेहरिया,राजकुमार मरावी पंचायत निरीक्षक शहपुरा ,गगन कुम्हरे पीएचई, अमित सिंह उइके एसडीओ, जयंत असराटी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी,संजय नामदेव ,अल्पना यादव सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button