प्रदेश

प्रतिष्ठित नागरिक नगर परिषद कर्मचारी खूबचंद साहू का आकस्मिक निधन से शोक की लहर

शहपुरा: शहपुरा नगर के जाने माने नगर परिषद जल प्रदाय शाखा के कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ,और सहज सरल स्वभाव के धनी नागरिक खूबचंद साहू पिता श्री राममनोहर साहू का 50 वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन होने से नगर एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है श्री खूबचंद नगर परिषद शहपुरा कर्मचारी रहकर नियमित प्रातः 04 बजे से नगर की नलजल सप्लाई का कार्य कुशलता से निर्वहन कर रहे थे आप शासकीय सेवा के साथ सामाजिक धार्मिक सेवा कार्यो में सदैव अग्रणी पँक्ति में रहे हैं भाजपा मंडल शहपुरा के महामंत्री सुरेंद्र साहू के बड़े भाई थे उनकी एक पुत्र एवं एक पुत्री के साथ तीन भाई एवं बहिन है इस अपूर्णीय क्षति से नगर में शोक व्याप्त है ईश्वर परिवार को इस गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें समस्त नगरवासियों परिजन मित्रजन अंत्येष्टि में पहुँचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button