शहपुरा। आज के समय मे भी अंधविश्वास की जड़ें हमारे समाज मे काफी मजबूती से जमी है, जिसका लाभ कथित पंडा गुनिया उठा रहे हैं, झाड़फूंक के नाम पर पीड़ित को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। हालांकि लोकलाज के भय से बहुतेरे मामले सामने नही आते हैं। इस तरह के गुनिया पंडों पर लगाम लगाने की कोई पहल दिखाई नही पड़ती है जिले के कई गांवों में पंडों की दुकान सजती हैं पीड़ितों को पेशी दी जाती है ऐसा ही एक मामला शहपुरा थानान्तर्गत सामने आया है जहां एक महिला की अस्मिता को तार तार किया गया है, हालांकि इस मामले में महिला ने अपने परिजन व पंडा को समझाइश देने की गुजारिश भी की है।
पुलिस थाना शहपुरा अनतगर्त एक गाव में एक महिला के साथ झाड-फूक के नाम पर कपडे उतरवाने सहित जबरजस्ती करने का मामला सामने आया है है जानकारी अनुसार मामले की शिकायत खुद पीडिता व्दारा पुलिस थाना शहपुरा पहुच लिखित शिकायत की गई है जानकारी अनुसार उक्त पीडित महिला का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था परन्तु विवाह के बाद उसे बच्चा नही हो रहा था जिसके बाद उसके करीब परिजनो ने 9जुलाई को रात में नजदीकी गाव में स्थित एक पण्डा के पास लेकर गये जहा पण्डा ने झाड-फूक करने के नाम पर महिला को नदी के पास लेकर गया व उसके कपडे उतरवा दिये इस दौरान पण्डा के व्दारा महिला के साथ जबरजस्ती करने की भी कोशिश की गई, घटना के समय पीडिता का पति भी साथ ही था जिसे पण्डा ने चल रहे झाड-फूक के प्रकिया के दौरान उलटा मूह कर खड़ा होने के लिए कहा था। बहरहाल पीडिता ने मामले की शिकायत थाना शहपुरा में की है।।
इनका कहना है:-महिला द्वारा शिकायत की गई है,शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।अखलेश दाहिया, थाना प्रभारी,शहपुरा
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार