प्रदेश
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के साथ ही कंही खुशी,कंही गम,निर्वाचन अधिकारी ने प्रारम्भ की प्रमाण पत्र वितरित की प्रक्रिया…

शहपुरा-लंबे इंतजार के बाद हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद गुरुवार का दिन विकासखंड स्तर पर पंच, सरपंच व जनपद सदस्यों के निर्वाचन परिणाम घोषित करने का दिन था इसी कड़ी में शाहपुरा में उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पंच, सरपंच व जनपद सदस्य पदों की मतगणना का सारणीकरण एवं परिणामो की घोषणा की जा रही,जानकारी अनुसार परिणाम जानने स्थल पर पहुंचे अभ्यर्थी व उनके समर्थकों में परिणाम की जानकारी लगते ही कही खुशी तो कंही गम का माहौल हो गया।।
