प्रदेश
सेमीनार में आईएएस टॉपर काजल जावला ने बताया कैसे करें आईएएस एग्जाम की तैयारी….


शहपुरा -ज्ञान मंथन लाइब्रेरी शहपुरा जिला डिंडौरी में भारतीय सिविल सेवा परीक्षा (आईएएस एग्जाम) की तैयारी के लिए रविवार को सेमीनार का आयोजन किया किया गया,सेमिनार को एसडीएम काजल जावला(आईएएस) के द्वारा संबोधित किया गया।

आईएएस टॉपर को सुनने उमड़ी प्रतियोगियों की भीड़
आयोजित सेमिनार में आईएएस काजल जावला के द्वारा भारतीय सिविल सेवा परीक्षा के तीनों चरण प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के बारे में बहुत ही विस्तृत और गहन जानकारी दी गई,कार्यक्रम का प्रश्न उत्तर का सेशन बहुत महत्वपूर्ण रहा जिसमें अनेक बच्चों ने महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जिनका जवाब आईएएस टॉपर ने मुखरता से दिया।बच्चों ने प्रश्न पहला पूछा की हम तैयारी की शुरुआत कैसे करें? आईएएस टॉपर ने जवाब दिया गया कि आईएएस की तैयारी के लिए प्रारंभिक,मुख्य और साक्षात्कार की तैयारी अलग अलग न करके एकसाथ करनी चाहिए,सबसे पहले सिलेबस को ध्यान से पढ़ना चाहिए और एक एक शब्द को समझना चाहिए।दूसरा प्रश्न था कि निबंध की तैयारी कैसे किया जाए? इसके जवाब में बताया गया कि मुख्य परीक्षा और निबंध की तैयारी के लिए लेखन कार्य नियमित करना चाहिए,लेखन को प्रभावशाली बनाने के लिए फैक्ट का उपयोग करना सीखना चाहिए।तीसरा प्रश्न पूछा गया कि एनसीईआरटी किताब और करेंट अफेयर्स का कितना योगदान होता है, इसका जवाब था कि एनसीईआरटी किताब और करेंट अफेयर्स दोनों प्रतियोगी परीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनसे ही तैयारी की शुरुआत करना चाहिए। वही आईएएस टॉपर से अनेक प्रश्न और पूछा गया जैसे कि आपके तैयारी के दौरान कौन कौन सी समस्या उत्पन्न हुई,आपका इंटरव्यू कैसा रहा,इस तरह अनेक प्रश्न तैयारी को लेकर पूछा गया जिनका जवाब आईएएस टॉपर ने खुलकर और बच्चों को बहुत ही शालीनता ने जवाब दिया।वही दूसरी ओर सेमिनार में समय मे पहुँचकर,शालीनता से जवाब देकर, बच्चों के जवाब को बहुत ही मुखरता से स्पष्ट रूप से देकर पर्सनालिटी डेवलप की अनकही शिक्षा दी गई।
