प्रदेश
धू-धू कर जली पांच बाइक, अज्ञात कारणों से लगी आग

डिण्डोरी। नगर के वार्ड नं 09 स्थित राहुल सोनी के मकान में रखी पांच बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई, बाइक्स में 01 सुजुकी जिक्सर, 01 पैशन, 01 मेस्ट्रो स्कूटी व 02 नग एक्टिवा स्कूटी शामिल हैं। बताया गया कि घटना सुबह साढ़े तीन बजे से चार बजे के बीच की है, जैसे ही राहुल सोनी को जानकारी लगी उन्होंने सहयोगियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि वाहनों को नही बचाया जा सका, कोतवाली पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। फिलहाल आग के कारणों का पता नही लग पाया है, जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां कुल 06 वाहन खड़े थे लेकिन 01 वाहन कुछ दूरी पर होने के कारण आग की जद में नही आ सका।
