प्रदेश
भोपाल में डिंडोरी के जिला अध्यक्ष -महामंत्री के विरुद्ध BJP नेताओं ने खोला मोर्चा


डिंडोरी। जिला पंचायत और जनपद पंचायत में मिली हार के बाद भाजपा में भितरघात का मामला भोपाल तक पहुंच गया है। डिंडोरी जिले के भाजपा नेताओं का एक दल जिला पंचायत सदस्य ज्योति धुर्वे के साथ मंगलवार को जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री समेत अन्य नेताओं के विरुद्ध शिकायत लेकर प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के पास पहुंचा और पार्टी की हार के लिए काम करने वाले जिला पदाधिकारियों को निष्कासित कर नए लोगों की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अगर संगठन ने कार्यवाही नहीं की तो नगर परिषद के चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है।
