प्रदेश

आदिवासी समाज की विभिन्न मांगो को लेकर गोंगपा ने सौपा ज्ञापन

डिण्डोरी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ब्लॉक इकाई ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित रैली के दौरान राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न बिंदुओं को लेकर ज्ञापन सौपा, प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह मार्को, जनपद अध्यक्ष आशा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष धनराज सिंह पूशाम के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार को ज्ञापन सौपा, इस दौरान हजारों की संख्या में समाज व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 9 अगस्त आदिवासी विश्व दिवस को शासकीय
अवकाश घोषित किया जावे। भारत की आगामी जनगणना में आदिवासी के लिये पृथक से धर्म कोड कालम
लागू किया जावे। संविधान में उल्लेखित 5वी एवं 6वीं अनुसूची को पूर्ण रूप से क्रियांवित किया जावे। मध्य प्रदेश में रिक्त बैकलॉग पदो की भर्ती अतिशीघ्र कराई जावे। गोड़ी भाषा एवं संस्कृति को पाठ्यक्रम में सम्मलित कर संरक्षित किया जावे। आदिवासी महापुरुष जिनकी जीवन गाथा इतिहास एवं पाठ्यक्रम में अंकित किया
जावे। आदिवासी समाज को जल, जंगल, जमीन से विस्थापित न किया जावे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button