प्रदेश
जिला महिला कांग्रेस ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस


जिला महिला कांग्रेस डिंड़ौरी अध्यक्ष संतोषी रामजी साहू एवं महिला सदस्यों के द्वारा सागरटोला चौराहा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्थापित आदिवासियों के महानायक महाराजा शंकरशाह, कुवंर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्प चढाकर सादगी पूर्ण विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने अपने उद्बोधन में सभी को विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया कि महाराजा शंकरशाह, कुवंर रघुनाथ शाह गोंडवाना साम्राज्य के राजा थे जिन्हें अंग्रेजों ने अपने पुत्र सहित विप्लव भड़काने के अपराध में तोप के मुँह से बांधकर उड़ा दिया था। जो आज हमें आजादी मिली इसमें आदिवासी महानायकों का बहुत बड़ा योगदान हैं जिसे भूला पाने मुश्किल है आज हमें उन्हीं के बताये हुये मार्ग पर सभी धर्मों को साथ लेकर एकता बनाकर आगे बढ़ते रहना है इस अवसर पर महिला कांग्रेस की निशा धुर्वे, जुगरी बाई, लक्ष्मी बाई, रूकमणि बाई, आशमा खान, वीरा बाई, चुनिया बाई, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें
