प्रदेश

बजाग:रैली के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस

लोकविचार बजाग़:आज विश्व आदिवासी/मूलनिवासी दिवस के रूप मनाया जाना वाला यह पर्व पूरे जिले में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है जिसमें सभी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में सर्व आदिवासी समाज द्वारा सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है इसी कड़ी में तहसील मुख्यालय बजाग में भी आदिवासी दिवस पर बहुत ही व्यापक स्तर पर मनाया गया है। सर्वप्रथम स्थानीय स्तर पर रैली के बाद मंचीय कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी प्रकृति पुरुष के द्वारा उच्चारण करते हुए हुआ। इसके बाद लगातार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति छोटे छोटे बच्चों के द्वारा की गई साथ ही गेंड़ी नृत्य भी किया गया जिसमें कलाकार देशी भेष भूसा में नजर आए।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाए जा रहे इस विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पड़रिया डोंगरी के सरपंच कैलाश मरावी, मुख्य अतिथि नव निर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष फूलकली बाई तथा कार्यक्रम के विरिष्ठ अतिथि राधेश्याम कुशराम सहित पूर्व जनपद पंचायत सदस्य ललिता धुर्वे, ग्राम पंचायत पडरिया डोंगरी के पूर्व सरपंच पति मानिक लाल मरावी, तहसीलदार बिसेन सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी जी एस उइके डां मानसिंह करपेती, तीरथ परस्ते, कलादास गंगवाल, रामलाल बनवासी, सुरेंद्र साहू, दिगम्बर पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button