प्रदेश
करंजिया मे मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रैली का हुआ आयोजन


अजय जैन करंजिया: मुख्यालय में मंगलवार के दिन विश्व आदिवासी/मूलनिवासी दिवस धूमधाम एवं उत्साह से व्यापक स्तर पर समारोह मनाया गया है। जिसमें सभी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में सर्व आदिवासी समाज, एवं ग्रामीणों के द्वारा द्वारा सामूहिक रूप से मनाया गया । कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी सगा समाज सामाजिक संगठनों एवं मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ करंजिया के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान करंजिया में किया गया । सर्वप्रथम आदिशक्ति खड़ापन वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई , तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिसमें बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए , जिसके पश्चात् अतिथि का स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसके बाद अतिथियो के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के संबंध में उद्बोधन किया गया । इस दौरान दोपहर में रैली शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें डीजे की धुन पर लोगों ने गोंडी नृत्य किया जिसमें कलाकार देशी भेष भूसा में नजर आए। रैली स्कूल कॉलोनी से शुरू होकर समस्त करंजिया ग्राम में भ्रमण करते हुए स्कूल कालोनी में ही समाप्त हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत करंजिया की सरपंच जमोत्री पेंद्रो ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चरण सिंह धुर्वे जनपद अध्यक्ष करंजिया, रुद्रेश परस्ते , वीरेंद्र परस्ते , मनीषा राय गीता पट्टा। विशिष्ट अतिथि, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता अजाक्स कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
