शहपुरा।लोग अपने जन्मदिन पर तरह तरह से सेवाएं देकर आशीर्वाद लेते हैं कोई कंबल बांटता है तो कोई फल बांटता है तो कोई वृद्धाश्रम में भोजन आदि कराकर आशिर्वाद और शुभकामनाएं लेता है. इसी तरह शहपुरा के वॉर्ड क्रमाक 4के निवासी एवम पत्रकार काशी अग्रवाल के12 वर्षीय सुपुत्र आदर्श ने जन्मदिन पर तहसीलदार शहपुरा अमृत लाल धुर्वे को 51 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे भेंट किये गये हैं. आदर्श के चाचा मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष जन्मदिन पर कुछ न कुछ ऐसा करने का प्रयास रहता है जिससे समाज कुछ प्रेरणा ले विगत जन्म दिवसों पर कभी पौधारोपण किया गया तो कोरोना संकट काल के दौरान मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया है. चूंकि यह वर्ष आजादी का 75 वां वर्ष है जिसे देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है जिसमें हर किसी को अपने घर अपने प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराना है तो विचार आया कि इस गौरवपूर्ण क्षण से कोई निर्धन जो तिरंगा क्रय न कर सके वह अपने घर पर तिरंगा फहराने से चूक न जाये इसलिये विचार आया कि क्यों न प्रशासन को कुछ तिरंगे ही भेंट किये जायें ताकि ये तिरंगे गरीबों में वितरित किये जायें. इस विचार से तहसीलदार महोदय को भतीजे आदर्श के जन्मदिन पर 51 तिरंगे भेंट कराये गये हैं. हम सभी को अपने बच्चों के जन्मदिन पर कुछ समाजसेवी कार्य करने चाहिये ताकि ये बच्चे भी बड़े होकर समाज सेवा से जुड़े रहें।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार