मध्य प्रदेश पेंशनर समाज जिला डिंडोरी द्वारा पेंशनर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहपुरा नगर के वरिष्ठ पेंशनर सेवानिवृत्त प्राचार्य के.डी.साहू का सम्मान प्रदेशाध्यक्ष डीपी दुबे के द्वारा प्रदेश महामंत्री एस के स्थापक, जिला अध्यक्ष जे.पी. गर्ग, एवं विशिष्ट अतिथि बी. एल. द्विवेदी की उपस्थिति में शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया। सेवानिवृत्त प्राचार्य के.डी. साहू मध्य प्रदेश पेंशनर समाज शहपुरा के संरक्षक एवं नगर साहू समाज शहपुरा के पूर्व संरक्षक है। इनके द्वारा शहपुरा नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहा है जिनमें जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, पत्रकार सम्मान समारोह, मेधाबी विद्यार्थी सम्मान समारोह, स्वच्छता कर्मी सम्मान समारोह, महिला सम्मान समारोह एवं कर्मचारी सम्मान समारोह प्रमुख रूप से शामिल है। आप वर्तमान में भी निरंतर समाज सेवा के कार्य में जुटे हुए।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार