प्रदेश
आजादी का अमृत महोत्सव- तिरंगा सायकल वाहन रैली का उत्साह के साथ हुआ आयोजन, केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने किया रैली का शुभारंभ


शहपुरा- शासन निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत शहपुरा नगर के समस्त प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल शासकीय एवं निजी विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के समस्त विद्यार्थी शिक्षक स्टॉफ़ पुलिस प्रशाशन एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में तिरंगा सायकल वाहन रैली का शुभारंभ पुलिस थाना परिसर से केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने हाथों में तिरंगा लेकर सभी का उत्साहवर्धन करते हुए किया।

रैली पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ होकर उमरिया नाका तिराहे से नगर के मुख्य बस्ती मार्ग बाजार चौक शंकरगंज मेहंदवानी रोड तिराहा,वनवासी मोहल्ला निवास रोड तिराहा होते हुए बस स्टैंड से शहीद स्मारक, सी.बे.मा.शाला में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पूजन के पश्चात ध्वजारोहण समाजसेवी भूतपूर्व छात्र राजकिशोर गुप्ता द्वारा शहीद स्मारक में अमर शहीद सुखदेव भगत सिंह राजगुरु का पूजन एवं ध्वजारोहण नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा एवं मंडी प्रांगण स्थित शहीद बिरसा मुंडा पूजन के बाद विष्णु अवधिया जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे ज्ञानदीप त्रिपाठी सुरेंद्र साहू राजेन्द्र गुप्ता दिलीप रजक अमित कुशवाहा हरिहरन रजक एसडीओपी टी आई अखिलेश दाहिया सीईओ राजीव तिवारी बी आर सी जी पी साहू साहू,डीके श्रीवास्तव, डीके मिश्रा आर एस गुरुदेव श्रीराम साहू शिक्षक अश्वनी कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे।
