प्रदेश
नगर में तिरंगा ध्वज के साथ निकली प्रभात फेरी


शहपुरा।आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आज नगर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में प्रातः 8:00 बजे तिरंगा ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे,सीएमओ भूपेंद्र सिंह, सीईओ राजीव तिवारी, बी ईओ पीडी पटेल सहित नगर के जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य नागरिक व समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राएं शिक्षकों सहित उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभात फेरी के माध्यम से घर-घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया।

