प्रदेश
आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत मसाल जुलूस से हर घर तिरंगा का प्रचार प्रसार


तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई,बीईओ,शिक्षक जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक हुए शामिल
शहपुरा।आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहपुरा नगर के मुख्य मार्ग में मशाल जुलूस पुलिस थाना शाहपुरा से आरंभ होकर नगर परिषद बस स्टैंड शहीद स्मारक गांधी चौक होकर उमरिया नाके में पूर्ण हुआ मशाल जुलूस में भारत माता की जय वंदे मातरम हर घर तिरंगा के नारे के साथ तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे एसडीओपी टीआई अखिलेश दहिया बी ई ओ पीडी पटेल सीडीपीओ बिपिन डेहरिया आर एस परस्ते डिप्टी रेंजर शिक्षक डीके व्यवहार आर एस गुरुदेव अश्विनी कुमार साहू वीरेंद्र कुमार गुप्ता अभिषेक मिश्रा राहुल रैकवार दीपक साहू कैलाश सोनी देवदूत पटवारी गरीबा यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मशाल जुलूस में सम्मिलित हुए।
