प्रदेश
फिल्टर प्लांट में आकाशीय बिजली गिरी..पेयजल सप्लाई बाधित होने की संभावना

डिण्डोरी। रविवार को तेज बारिश के साथ ही नगर के शांतिनगर स्थित फिल्टर प्लांट के ट्रांसफार्मर में आकाशीय बिजली गिरी जिसके बाद ट्रांसफार्मर पूरी तरह बंद हो गया, मौसम खराब होने के कारण फिलहाल सुधार कार्य मे भी परेशानी हो रही है, ट्रांसफार्मर के सुधार के लिए सोमवार सुबह ही विद्युत विभाग का अमला इसे देख पाएगा, आकाशीय बिजली गिरने के बाद सोमवार को पानी सप्लाई भी बाधित होने की संभावना है।