प्रदेश
लगातार हो रही बारिश से नर्मदा में बाढ़


डिण्डोरी । जिले में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है जिसके बाद सभी नदी नाले उफान पर हैं, लगातार बारिश से नर्मदा का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है और नर्मदा इस साल अभी तक के सबसे उच्चतम जलस्तर पर बह रही है, हालांकि इसके पहले जिले में बारिश नही होने से किसान चिंतित हो गए थे और खरीफ की फसल पर संकट दिखाई देने लगे थे लेकिन अभी हो रही बारिश से किसान भी खुश हैं। बारिश को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखने देर रात तक नर्मदा तटों पर लोग जमा होते रहे। तटों पर बने मंदिर डूब गए, जिले के पहाड़ी इलाको में तेज बारिश का असर नर्मदा में देखा जा रहा है।
