कलेक्ट्रेट में दोनों नगर परिषद के वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया हुई पूरी


डिंडौरी- आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट अर्टिटोरियंम में जिले की दो नगर परिषद डिंडौरी के पंद्रह और शहपुरा के पंद्रह वार्डो की आरक्षण की प्रक्रिया एस डी एम डिंडौरी ,डिप्टी कलेक्टर ,नगर परिषद सी एम ओ और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गयी ।
जानकारी के अनुसार डिंडौरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 01 आदिवासी मुक्त,02 आदिवासी मुक्त,03 हरिजन मुक्त,04 सामान्य,05 ओ बी सी मुक्त,06 सामान्य महिला,07ओ बी सी महिला,08 सामान्य मुक्त,09 सामान्य महिला,10,सामान्य महिला,11 सामान्य महिला,12 सामान्य पुरुष,13 आदिवासी महिला,14 आदिवासी महिला,15 सामान्य महिला कर दी गयी है।
शहपुरा नगर परिषद के लिये वार्ड क्रमांक 01 ओ बी सी महिला,02 आदिवासी महिला,03 सामान्य महिला,04ओ बी सी महिला,05 सामान्य महिला,06 हरिजन मुक्त,07सामान्य मुक्त,08 आदिवासी मुक्त,09 सामान्य मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 -अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त 11 सामान्य महिला,12,सामान्य महिला,13 सामान्य मुक्त,14सामान्य मुक्त ,15 आदिवासी महिला की गयी है।आरक्षण प्रक्रिया के दौरान डिंडौरी एस डी एम बलवीर रमन,डिप्टी कलेक्टर रजनी वर्मा,तहसीलदार गोविंदराम सलामे,नगर परिषद सी एम ओ चंद्र मोहन गरमें,शहपुरा नगर परिषद सी एम ओ भूपेंद्र सिंह पेन्द्रों निर्वाचन कार्यालय से राकेश अवधिया और दोनों नगर परिषद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।