प्रदेश
दबंग ने किया आगनवाड़ी भवन पर कब्जा,मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला


जनपद शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत उमरिया मार्ग में स्थित ग्राम धिरवन कला में आगनवाड़ी भवन पर गांव के ही एक दबंग के द्वारा निजी भूमि बताकर आंगनवाड़ी भवन के प्रवेशद्वार को बंद करते हुए कब्जा कर लिया गया है वही मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर परियोजना अधिकारी,स्टाप के साथ पहुंचे एवम पुलिस को सूचना दे आगनवाड़ी भवन का बाधित रास्ता हटवाने की तैयारी कर रहे है।वही ग्रामवासियों ने बतलाया की उक्त आगनवाड़ी भवन 1998 से बना हुआ है।
